सीकरी-कागारौल मार्ग आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो बोलेरो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे दूरा-कागारौल मार्ग पर उन्देरा नहर पुल के निकट आमने-सामने से आ रही तेज रफ्तार दो बोलेरो गाड़ियों में भिंड़त हो गयी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल गये।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धौलपुर राजस्थान के ग्राम डोरी का पुरा निवासी मुकेश 30 वर्ष पुत्र दधिराम और थान सिंह पुत्र रतन सिंह बौलेरो गाड़ी से मथुरा रेलवे स्टेशन पर सूरत से आ रहे कुछ लोगों को लेने जा रहे थे। वहीं फतेहपुर सीकरी के कांदउवार निवासी भूपेन्द्र पुत्र जगदीश अपनी बोलेरो गाड़ी से सीकरी से कागारौल की ओर जा रहे थे।
सीकरी-कागारौल मार्ग पर उन्देरा नहर पुलिया के निकट करीब नौ बजे दोनों गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चीखपुकार मच गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों द्वारा गाड़ियों में से घायलों को बाहर निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां पर मुकेश को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। थान सिंह और भूपेन्द्र का प्राथमिक उपचार कर आगरा रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी फतेहपुर सीकरी भी पहुंच गये।