फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पश्चिम बंगाल की युवती को दिल दे बैठा मर्चेंट नेवी कर्मी, फिर कर दी ऐसी गलती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पश्चिम बंगाल में तैनाती के दौरान मर्चेंट नेवी कर्मचारी का दिल वहां की युवती पर आ गया। बताया गया है कि आरोपी ने युवती का शारीरिक शोषण किया, लेकिन जब बात शादी की आई तो उसने कदम पीछे हटा लिए।
 
विज्ञापन
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम बुधवार को आई और दुष्कर्म के आरोपी मर्चेंट नेवी कर्मी को पकड़कर ले गई। आरोप है कि उसने तैनाती के दौरान शादी का झांसा देकर जिला हावड़ा की युवती के साथ दुष्कर्म किया था। टीम ने दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

यहां का है मामला

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ललहट मूल निवासी नीतेश कुमार हाल निवासी शहर के मोहल्ला लालपुर को पश्चिमी बंगाल पुलिस पकड़कर ले गई है। जिला व महिला थाना हावड़ा की उप निरीक्षक प्रियंका मंडल ने बताया कि आरोपी की करीब एक वर्ष पूर्व हावड़ा में तैनाती थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के संपर्क में आया। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती को बताया कि वह अविवाहित है, जबकि आरोपी शादीशुदा है। युवती को जब पता चला तो उसने शादी करने के लिए कहा। इस पर आरोपी अपना स्थानांतरण कराकर भाग आया।

ये भी पढ़ें - रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन

युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा 

उप निरीक्षक ने बताया कि करीब छह माह पहले महिला थाना हावड़ा में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हुए थे। बुधवार को एटा आकर कोतवाली नगर पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। अदालत से रिमांड लेने के बाद पश्चिमी बंगाल लेकर जा रहे हैं। वहीं कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस आई, उसका पूरा सहयोग किया गया। आराेपी पकड़ लिया गया है और पुलिस लेकर गई है।

ये भी पढ़ें - मनी एक्सचेंजर से लूट का खुलासा: दिल्ली के गैंग के साथ मिलकर की थी वारदात, कर्जदार होने पर रची थी साजिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें