फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे और चार लूट: पुलिस से दो कदम आगे भोगांव का गैंग, दबिश से पहले हुए फरार

Wed, 05 Jul 2023 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चोरी और छिनैती की वारदतों को अंजाम मैनपुरी के भोगांव का गैंग दे रहा था। पुलिस जांच में मामला सामने आने पर भोगांव में दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीते दिनों चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं हुईं। आठ घंटे में चार लूट के बाद सक्रिय हुई पुलिस को बाइकर्स गैंग के तार मैनपुरी से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले हैं, मगर पुलिस से दो कदम आगे चलते हुए अपराधी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं। लिहाजा पुलिस ने परिचितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

 

ये है मामला

आगरा में बीते दिनों चेन स्नेचिंग की एक के बाद एक कई घटनाएं हुईं। जगदीशपुरा क्षेत्र के मारुति एस्टेट मार्ग पर 28 जून को कानपुर की लवीशा केसवानी का मंगलसूत्र बदमाश झपट कर ले गए थे। 29 जून की सुबह सैर को निकलीं विनय नगर निवासी रीता बघेल के गले पर झपट्टा मारकर बाइकर्स गैंग ने सोने की चेन लूट ली थी। इसी दिन आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर चार निवासी वीना से बदमाश सोने की चेन लूट ले गए। चौथी घटना मथुरा निवासी निमाई गर्ग की बहन के साथ हुई। वे शिल्पग्राम के पास सुबह टहल रही थीं कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारकर छीन ली और फरार हो गए थे। 

ये भी पढ़ें -  रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ
 

इसिलए नहीं लगा सुराग

बाइकर्स गैंग के सदस्य भोगांव मैनपुरी के आस-पास के रहने वाले हैं। वे वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से आते और घटना के बाद वापस मैनपुरी भाग जाते थे।

ये भी पढ़ें -  मनी एक्सचेंजर से लूट का खुलासा: दिल्ली के गैंग के साथ मिलकर की थी वारदात, कर्जदार होने पर रची थी साजिश
 

ऐसे मिला सुराग

एक के बाद एक घटना से हलकान पुलिस विभाग ने गिरोह को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया। सीसीटीवी फुटेज देखे, सर्विलांस की मदद ली और पीड़ितों से बातचीत कर आरोपियों का हुलिया भी निकलवाया। एक नहीं, तीन थानों की पुलिस को लगाया गया। संयुक्त टीम बनाई गई। एक टीम ने सीसीटीवी के फुटेज चेक किए तो जगदीशपुरा से लेकर ताजगंज क्षेत्र के कैमरों से वारदात में इस्तेमाल हुआ। बाइक के बारे में पता चला। दूसरी टीम ने पीड़ितों से वार्ता कर बदमाशों के हुलिया का पता किया। इसके बाद टीम भौगांव तक पहुंची और बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें -  इनसे समझो क्या होती है आजादी: पांच दशकों तक जंजीरों में जकड़ा रहा, अब राजू ले रहा खुली हवा में सांस
 
विज्ञापन

नहीं हाथ आए आरोपी

पुलिस आरोपियों के नजदीक तो पहुंच गई लेकिन वह उन्हें पकड़ पाती इससे पहले ही बदमाशों को पुलिसिया कार्रवाई की भनक लग गई और वह घर से फरार हो गए। जब पुलिस आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची तो वह घर से नदारद थे। अब पुलिस घरवालों पर शिकंजा कस रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगी हैं। सुराग मिले हैं। इन पर टीम कार्य कर रही हैं। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें