बाद में पश्चिम बंगाल एनसीबी को जानकारी दी गई। वहां से टीम आगरा आ गई। बृहस्पतिवार को दमनदीप को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी पश्चिम बंगाल की टीम ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने के बाद टीम पश्चिम बंगाल लेकर चली गई।
पहले भी आ चुकी है एनसीबी
- मार्च 2022 में मथुरा में एक फर्म से नारकोटिक्स की दवाएं पकड़ी गई थीं। यह दवाएं आगरा के 40 मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थीं। बीते दिनों एनसीबी की टीम आई थी। टीम ने फव्वारा पर छापामारी की थी। दुकानदारों को नोटिस दिए थे। इसकी अभी जांच चल रही है। बिल खंगाले जा रहे हैं।
- वर्ष 2018 में एनसीबी की टीम ने दो गोदाम पकड़े थे। इसमें नारकोटिक्स की दवाएं पकड़ी गई थीं। मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें कार्रवाई चल रही है।