फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पहले जेल गया, छूटते ही फिर कर दी घिनौनी हरकत; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 May 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिस किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल की सलाखें भी न सुधार सकीं। जेल से बाहर आते ही उसने किशोरी को फिर से दबोच लिया। उसके साथ गंदी हरकत करने का प्रयास किया। परिवार के लोग घर आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटते ही फिर से किशोरी के घर में बुरी नियत से घुस गया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन पर आ गए। उन्हें देख आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया उनके पड़ोसी आशू बघेल ने उनकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो के साथ वीडियो बना लिया। जिसके सहारे वह ब्लैकमेल कर उसका शोषण करने लगा। दहशत में आई किशोरी ने मां को घटना से अवगत कराया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने 16 अक्तूबर 2023 को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

नवंबर माह में आरोपी आशू के परिजन समझौते के लिए दबाव बनाए। मना करने पर पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने फिर से मारपीट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फरवरी 2024 में आशू जेल से जमानत पर रिहा हुआ। घर आने के बाद वह किशोरी और परिवार के सदस्यों को तरह -तरह से परेशान करने लगा।
विज्ञापन


इसक्रम में बृहस्पतिवार की रात 12:30 बजे के करीब आरोपी पीड़िता घर में घुसा। साथ ही छत पर सो पीड़िता को पकड़ उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की कोशिश किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन आ गए। इस पर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने डीसीपी सिटी के कार्यालय में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है।न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक पाठक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें