फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के खेरागढ़ में किशोर की गोली मारकर हत्या, केस वापस लेने का था दबाव; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 25 May 2024 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेरागढ़ के गांव रसूलपुर में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि इस वारदात को केस वापस न लेने के दबाव में अंजाम दिया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
खेरागढ़ में किशोर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव रसूलपुर में शुक्रवार की देर शाम घर के पीछे खेत में शौच के लिए गए सूरज (15) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। मुकदमा वापसी के लिए दबाव बनाने को वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर के रहने वाले किसान रामप्रकाश का बेटा सूरज रात करीब साढ़े 8 बजे घर के पीछे खेत में शौच जाने की कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो चबूतरे के पास सूरज खून से लथपथ पड़ा था। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले थे। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसीपी इमरान अहमद फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध रामप्रकाश ने परिवार की महिला के साथ हुई घटना का केस पिछले साल दर्ज कराया था। इसी पर रंजिश चल रही थी। पीड़ित परिवार पर आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। कई बार धमका चुके थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के दबंग लोग भी हमलावरों का पक्ष ले रहे थे। मामले में सूरज भी गवाह था। हत्या को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि किशोर की हत्या की गई है। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

घर में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने साधी चुप्पी
सूरज की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिवार के पुरुष सदस्य शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। घर में मौजूद महिलाएं और बच्चों में चीख पुकार मचा था। गांव की महिलाएं भी पहुंच गई मगर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना था कि उनके घर का चिराग बुझा दिया। अब क्या कहें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें