फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखंड ज्योति रथ यात्रा का स्वागत किया

विज्ञापन
फोटो17तीर्थनगरी में अखंड ज्योति रथ यात्रा का स्वागत करते नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल म
विज्ञापन
सोरोंजी। सनातनी गंगा फाउंडेशन की पांचवीं वार्षिक श्री श्री अखंड ज्योति रथ यात्रा मंगलवार देर शाम तीर्थनगरी सोरोंजी पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में पहली बार मां गंगा की चरण पादुका भी शामिल की गई हैं जिसके श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान वराह मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे और गंगा आरती मंडलाध्यक्ष संतोष मिश्र ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मां गंगा की चरण पादुका की विधि-विधान से पूजा की गई। अध्यक्ष महेरे ने कहा कि सोरोंजी की पावन धरती पर चरण पादुका का आगमन गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज को एकता, आस्था और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। स्वागत के बाद रथ यात्रा फर्रुखाबाद के कंपिल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान विशाल पाठक, सचिन चौधरी, सुधीर बाबा आदि भी मौजूद रहे।
युवाओं की भागीदारी
यात्रा में युवा स्केटिंग और मैराथन के माध्यम से बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक विवेक तिवारी ने कहा कि यह केवल आस्था का प्रतीक नहीं है। यह गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक बड़ा अभियान है। देशभर के युवाओं को इससे जोड़कर उन्हें अपनी संस्कृति और प्रकृति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें