फोटो37नामित महिला सभासद उमा चौहान व विजय लक्ष्मी कश्यप का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत: स्वयं
सहावर। थाना परिसर में बुधवार को ईद-उल-फितर और नवरात्र पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। नवरात्र भी प्रारंभ हो चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अफवाह और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। संवाद