फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आसमान से बरसे अंगारे: पारा 43 डिग्री के करीब, जानें अगले तीन दिन के मौसम का हाल

Wed, 30 Jun 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रदेश में मंगलवार को आगरा दूसरा गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को आसमान से अंगारे बरसे। जून की विदाई में इन दिनों मानसून की बारिश लोगों को भिगोती थी, लेकिन इस बार मानसून के रूठ जाने के कारण मंगलवार को लोग पसीने से भीगे। भारी उमस और गर्मी के बीच लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 42.9 डिग्री पर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म शहर झांसी रहा, वहीं दूसरे स्थान पर आगरा रहा। पश्चिमी राजस्थान और आगरा समेत पड़ोसी जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मंगलवार को तापमान 42.9 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात में पारा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बीते साल 29 जून को दिन में पारा 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रहा था। इस बार पारा बीते साल से ज्यादा है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में लू के थपेड़े परेशान करेंगे। तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा होने के आसार हैं। दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने होंगे। यह सिलसिला तीन दिन चल सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी तय है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी के पांच शहरों का हाल
शहर       अधिकतम    न्यूनतम
झांसी        43.2         28.4
आगरा      42.9         29.6
अलीगढ़    41.6        28.6
बांदा       41.2         28.3
कानपुर    40.5       28.8


ऐसे बढ़ता रहा दिन में पारा
समय      -                         तापमान
सुबह 10 बजे       -             38 डिग्री
दोपहर 12 बजे       -          41.3 डिग्री
दोपहर 2 बजे        -           42.9 डिग्री
अपराह्न 4 बजे         -         41.9 डिग्री
शाम 6 बजे         -             40 डिग्री
रात 8 बजे         -              38 डिग्री
रात 10 बजे         -             34.3 डिग्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें