फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मथुरा में भाजपा और रालोद प्रत्याशी के बीच होगी सीधी टक्कर

Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने का मंगलवार को आखिरी दिन था। मथुरा में अंत समय तक भाजपा और रालोद की ओर से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। 
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी और रालोद के राजेंद्र सिकरवार में सीधी टक्कर होगी। हालांकि भाजपा को एक निर्दलीय प्रत्याशी का खुलकर समर्थन मिल गया है। अब भाजपा का संख्या बल नौ पर पहुंच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों का साथ पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने सत्ता का पासा फेंकना शुरू कर दिया है। सत्ता के दंभ का सामना रालोद को करना पड़ेगा। इधर, बसपा आलाकमान के रुझान से भी भाजपा अतिविश्वास से भरी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में भाजपा की मंजू भदौरिया की निर्विरोध जीत, डीएम ने सौंपा प्रमाणपत्र
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से किशन सिंह चौधरी को एक निर्दलीय  जिला पंचायत सदस्य देववती का समर्थन मिल चुका है। भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय पंचायत सदस्य को ही अपना प्रस्तावक बनाया है। इसके साथ आठ पर अटकी भाजपा के पास नौ जिला पंचायत सदस्य हो गए।  
 

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपना कोई भी उम्मीदवार न उतारे जाने से भी भाजपा में हर्ष है। भाजपा का मानना है कि बसपा की सपा और रालोद के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंदिता है। इसके चलते उसे फायदा मिलेगा। हालांकि हाईकमान की ओर से अभी यह नहीं कहा गया है कि किस पार्टी का समर्थन करना है।

यह है जिला पंचायत की स्थिति
कुल सदस्य-33
बसपा- 13
भाजपा - 8
रालोद - 8
सपा - 1
निर्दलीय - 3
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें