फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: मौसम ने फिर बदले तेवर, गर्मी और उमस से लोग हुए परेशान, अस्पतालों में त्वचा रोग के मरीज बढ़े

Wed, 22 Jun 2022 10:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मौसम ने फिर तेवर दिखाने के शुरू कर दिए हैं। बारिश के बाद चार दिन तक गर्मी से राहत रही, लेकिन अब फिर उमस और गर्मी से बढ़ने लगी है। इससे त्वचा रोग के मरीज भी बढ़े हैं। 
 
विज्ञापन
एसएन में पर्चा बनवाने के लिए खड़े मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुधवार को सुबह से ही गर्मी और उमस से सताने लगी। सुबह सात बजे से ही धूप खिल गई। हालांकि 10 बजे बादलों की लुकाछिपा शुरू हो गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। ताजनगरी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश के आसार नहीं है। 

तापमान बढ़ने के आसार

पिछले सप्ताह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक कम हुआ था, जो 44 डिग्री से 34 डिग्री रह गया था। लेकिन बुधवार को फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। उमस और गर्मी को परेशान करेगी। वहीं गर्मी और उमस ने चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टर बता रहे हैं कि विगत पांच दिनों में ओपीडी में 12 फीसदी से अधिक मरीज बढे़ हैं। 

गर्मी और उमस से बढ़े त्वचा के मरीज 

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बीते पांच दिन से औसतन रोजाना 260-270 मरीज आ रहे हैं। इससे पहले इनकी संख्या 235-240 थी। इन मरीजों में फंगल इन्फेक्शन, लाल दाने, खुजली, त्वचा एलर्जी, चकत्ते मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा गर्दन, हाथ, बाजू और पीठ पर मिल रहे हैं। इनमें से 20-25 मरीजों को भीगे कपड़े पहने रहने से भी एलर्जी हुई। कामकाजी लोग और बच्चों की संख्या अधिक है। 15-20 मरीजों के तो खुजली करने से जख्म भी पाए गए। इनको साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी बढे़ चर्म रोग के मरीज 

जिला अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि बरसात के बाद उमस और गर्मी से चर्म रोग विभाग में मरीजों की संख्या इन चार-पांच दिन में तेजी से बढ़ी है। इनमें अधिकांश को खुजली, चकत्ते की परेशानी मिली है। ऐसे मरीजों की संख्या और बढ़ने पर त्वचा रोग की अतिरिक्त दवाएं भी मंगवा रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

- शरीर को सूखा और साफ रखें। 
- गीले कपड़े पहनकर न रहें। 
- शरीर पर तेल न लगाएं, धूल-धूप से बचें।
- कसे हुए कपडे़ न पहनें, पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें