फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आगरा में तेज हवाओं ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत, विशेषज्ञों ने बताया आने वाले दिनों का हाल

Thu, 16 Sep 2021 03:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में गुरुवार की सुबह सुहाने मौसम के साथ हुई। काले बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की फुहारों ने गर्मी से राहत दिलाई। 
विज्ञापन
आगरा: काले बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में ताजनगरी सूखी रही लेकिन भादों में बारिश और मौसम ने लोगों को राहत दी है। गुरुवार सुबह से ही आगरा में बादल छाने के साथ तेज हवा चल रही हैं। हवा में ठंडक से गर्मी और उमस से राहत मिल गई। बारिश नहीं हुई लेकिन हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। गुरुवार सुबह का तापमान करीब 25 डिग्री के आसपास था। इससे पहले बुधवार को भी शहर में बादलों की शरारत हुई। आधे शहर में बादल बरसे तो आधे शहर में लोग भारी उमस के कारण पसीने से तरबतर हो गए। सिकंदरा, बोदला, पश्चिमपुरी, गैलाना क्षेत्र में दोपहर में बारिश हुई तो ताजमहल, शाहगंज, अलबतिया रोड, कलेक्ट्रेट, प्रतापपुरा, अर्जुन नगर की ओर एक बूंद भी न गिरी। उमस और तेज धूप के कारण दिन भर लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। दिन में बादलों की लुकाछिपी और शाम को बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री तक लुढ़क सकता है। 
 

ऐसा रहा है बारिश का हाल
सूबे में 48 जिलों में इस बार सावन और भादों के महीने में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। नोएडा, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चंदौली, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, उन्नाव में बारिश सामान्य से आधी यानी 50 फीसदी ही हो पाई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों से मानसून के बादल रूठे हुए रहे हैं। भादों के महीने में भी बादल बरस नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन

सिर्फ एटा में ज्यादा बारिश हुई
आगरा के पड़ोसी जिलों में केवल एटा ऐसा शहर रहा, जहां सामान्य से 31 फीसदी बारिश ज्यादा हुई। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ समेत सभी शहरों में बारिश सामान्य से कम रिकार्ड की गई। सावन और भादों के महीनों में कम बारिश का असर भूगर्भ जलस्तर पर पड़ने से किसानों और सबमर्सिबल पंप पर पानी की आपूर्ति के लिए निर्भर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 
मौसम विशेषज्ञ एके मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार बारिश कम हुई है। नोएडा गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के शहरों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। इस माह मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इस सप्ताह कमी दूर हो सकती है। 
विज्ञापन


आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें