फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खिली धूप तो मिली राहत

विज्ञापन
05एमएनपी-06-मौसम साफ होने पर लोहिया पार्क में पहुंचे बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मौसम खुशनुमा रहा। सुबह जहां कोहरा छाया रहा तो दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा होने के साथ नौ डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवा न चलने से गलन नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रत्येक दिन के साथ मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार को सर्दी होने के चलते जहां लोग ठिठुरते रहे थे तो वहीं रविवार को दिन में धूप खिलने के चलते लोगों के चेहरे खिल गए। रविवार की सुबह तो कोहरे की चादर के चलते एक कदम भी देखना मुश्किल हो रहा था। दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया।
धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप के चलते न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस चढ़कर नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप खिली रही तो लोगों को सर्दी का अहसास कम रहा। शाम को फिर एक बार सर्दी शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को स्कूल और कार्यालयों की छुट्टी थी। वहीं मौसम ने साथ दिया तो छुट्टी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों के साथ लोग घूमने निकले। पार्कों और बाजारों में लोगों ने अपना समय बिताया। दिन भर सैर-सपाटे के बाद शाम को लोग अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें