05एमएनपी-19-थाना एलाऊ क्षेत्र में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद एएसपी व पु?
- फोटो : MAINPURI
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्मचारी की मफलर से गला घोंट कर हत्या की गई थी। परिजनों ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया गया।
गांव बसावनपुर निवासी सुरेंद्र दिवाकर (48) किशनी में समान स्वास्थ्य केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रविवार की सुबह करीब करीब आठ बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गए थे। करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने सुरेंद्र का शव गांव के बाहर लहसुन के खेत में पड़ा देखा जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदत्त सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक का गला मफलर से घोंटा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शरीर पर भी कुछ चोट के निशान नजर आ रहे थे।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मृतक के भाई व परिजनों की ओर से गांव के दो लोगों पर विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच करने पहुंची। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल से कई नमूने जांच के लिए हैं।
सुरेंद्र के भाई संतराम के अनुसार करीब दो माह पूर्व उसके भतीजे सुशील का गांव के ही भूरा और बीनू से पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हो गया था। तभी से उक्त लोग रंजिश मान रहे हैं। सुरेंद्र के परिजनों का आरोप है उक्त विवाद के बाद बदले की नीयत से ही हत्या की गई है।
मृतक के गले में मफलर कसा हुआ था, जिससे लग रहा है कि गला घोंट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी