फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को एक बार फिर कोहरे की चादर तन गई। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। तापमान गिरने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड के चलते सुबह टहलने वाले लोगों के कदम भी ठिठक गए।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न होने के बाद ही सूर्यनारायण के दर्शन हुए। हल्की धूप लोगों को खूब सुहाई। इस बीच कई बार सूर्यनारायण बादलों की ओट में छुप गए। ऐसे में ठंडी हवाओं ने सर्दी की मार और बढ़ा दी। शाम होते-होते फिर से कोहरे ने वातावरण को अपने आगोश में ढक लिया। मथुरा के साथ साथ टैंटीगांव, बाजना, नौहझील, बरसाना, राधाकुंड, गोवर्धन, मांट आदि देहाती क्षेत्रों में कोहरे से लोगों के जनजीवन पर असर पड़ा। नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रहे वाहनों के चालकों को कोहरे से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। राया के संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें