फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के शस्त्रागार से तीन रिवाल्वर और 76 कारतूस चोरी, हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 24 Nov 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा में हिरासत में युवक की मौत के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने के शस्त्रागार से तीन रिवाल्वर और 76 कारतूस चोरी हो गए हैं। इस खुलासे से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि थाने के स्टाफ में से ही किसी ने यह वारदात की है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। जांच के दायरे में कई पुलिसकर्मी हैं। एक तो वे हैं जो शस्त्रागार का चार्ज रखने वाले मुंशियों के पास बैठे रहते थे। इनकी संख्या पांच-छह बताई जा रही है।
 
दूसरा, एके-47 के कारतूस गिनेचुने पुलिसकर्मियों को ही दिए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या हमराहों की है। तीसरा, होमगार्ड हैं जो मालखाने और शस्त्रागार से सामान निकालकर पुलिसकर्मियों को आवंटित करते थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाने के मुंशी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इनमें से ही एक होमगार्ड महेश चंद है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ने होमगार्ड के कमांडेंट को लिखा है। चोरी की रिपोर्ट मुंशी राम किशन ने दर्ज कराई है लेकिन मुंशियों ने यह जानकारी नहीं दी थी कि कारतूस और रिवाल्वर चोरी हो गए हैं। 

इसकी सूचना इंस्पेक्टर अजय कौशल ने दी। वह छुट्टी पर चल रहे हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चोरी कब हुई?  इसका पता गुरुवार को गिनती करने पर चला। इससे पहले गिनती कब हुई? इसकी भी मुंशियों ने जानकारी नहीं दी है।

गिनती में भी बरती गई लापरवाही 

नियम यह है कि शस्त्रागार के असलाह और कारतूस की गिनती रोजाना होनी चाहिए लेकिन सिकंदरा थाना पर इसका पालन नहीं किया जा रहा था। और भी थानों में यही लापरवाही बरती जा रही है। 

मालखानों के रिकार्ड को भी चेक करने में कई बार इसी तरह की लापरवाही सामने आ चुकी है। इस कारण यह पता नहीं चल पाता है कि कौन सा माल मौजूद है और कौन सा गायब हो चुका है या चोरी कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें