फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल बन गया नगला थनी का मुख्य मार्ग

विज्ञापन
कुमरपुर के नगला थनी की मुख्य सड़क बनी तालाब। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कुमरपुर ग्राम पंचायत के नगला थनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी भरने से डेंगू, मलेरिया फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इस समय जिले में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों का प्रकोप है। अब तक कई जानें भी बुखार से जा चुकी है। नगला थनी की आबादी लगभग दो हजार है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से छावनी, सिरोली और जखेरा गांव जुड़ा हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इससे गुजरते हैं। बारिश में मार्ग की स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें