फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फिर पानी की किल्लत, ताजगंज में शुक्रवार से दो दिन नहीं होगी जलापूर्ति

Fri, 03 Sep 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान होगा पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसके कारण ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से ताजगंज के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन
आगरा: टंकी से पानी भरते स्थानीय निवासी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से पोषित ताजगंज और आसपास के इलाकों के लोगों को तीन और चार सितंबर को जलापूर्ति नहीं की जाएगी। फतेहाबाद रोड पर चल रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम तीन सितंबर की सुबह से शुरू होगा। यह कार्य चार सितंबर की शाम तक चलेगा। इस कारण ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से पोषित इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। 

विज्ञापन


इससे ताजगंज, बसई, शहीद नगर, आगरा कैंट, ताजगंज, पुरानी मंडी, धांधूपुरा समेत लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र में दो दिन जल संकट रहेगा। जलकल विभाग के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह जलापूर्ति होगी। इसके बाद चार सितंबर तक जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। 

मुगल पुलिया और कामायनी के सामने टूटी पाइपलाइन
फतेहाबाद रोड पर मुगल पुलिया पर बुधवार की दोपहर को पानी की पाइपलाइन टूट गई। हजारों लीटर पानी फतेहाबाद रोड पर बहता रहा। दोपहर बाद यहां जलकल की टीम पहुंची। लाइन लीकेज के कारण यहां शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आगरा मथुरा हाईवे पर कामायनी के सामने पाइपलाइन टूट गई। यहां भी दोपहर भर मरम्मत का काम चला। इस कारण यहां शाम को सिकंदरा, महर्षि पुरम, केके नगर, पीपी नगर समेत कई इलाकों में पानी नहीं मिल सका। 

न्यू राजामंडी में पाइपलाइन की मरम्मत, दूसरी जगह टूटी
तीन दिन के बाद न्यू राजामंडी में महावीर भवन के सामने टूटी पानी की पाइपलाइन का लीकेज ठीक कर दिया गया। इसके बाद बुधवार की सुबह जलापूर्ति सुचारु हो गई, लेकिन दोपहर को तोता का ताल के मोड़ पर एक और लीकेज हो गया। यहां भी टीमों ने देर शाम तक मरम्मत कार्य किया। जलकल विभाग के सचिव का कहना है कि न्यू राजामंडी का लीकेज दुरुस्त कर दिाय गया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें