फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने में गुजर गई करवा चौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। करवा चौथ पर सुबह पानी न मिलने पर लोग दिनभर पानी के इंतजाम के लिए भटकते रहे। गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक और दो के अलावा लोहामंडी, राजनगर, खतैना, नौबस्ता, आलमगंज समेत 10 इलाकों में लोगों का पानी के संकट से जूझना पड़ा। जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मंगलवार तक गंगाजल आगरा पहुंच पाएगा, तभी जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर में मध्य गंगा कैनाल से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण रविवार को करवा चौथ पर भी लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल प्लांट बंद होने के बाद जलनिगम ने 144 एमएलडी क्षमता का एमबीबीआर प्लांट चलाकर यमुना जल का शोधन किया, लेकिन यह नाकाफी रहा।
त्योहार पर सेक्टर एक, बोदला के लोगों ने आसपास के सबमर्सिबल पंपों से पानी का इंतजाम किया। सेक्टर एक के गोपाल शर्मा का कहना था कि त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में भी पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। त्योहार के दिन तो सप्लाई पर ध्यान देना चाहिए था। टैंकर भी नहीं भेजे गए। खतैना, राजनगर के अलावा बल्का बस्ती, बेसन की बस्ती, टीला गोकुलपुरा में भी लोग पानी का इंतजाम करते देखे गए।
विज्ञापन

लोहामंडी में छठवें दिन भी नहीं मिला पानी
लोहामंडी में आठ इंच की पाइपलाइन के टूटने के बाद से पानी का संकट बना हुआ है। हालांकि रविवार को वाटरवर्क्स से ही जलापूर्ति नहीं हुई थी। यहां छठवें दिन भी लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। राजवीर सिंह ने कहा कि पाइपलाइन ठीक हुई तो जलापूर्ति नहीं हुई। इससे परेशानी बढ़ गई।
कल सुबह तक जलापूर्ति होगी सामान्य
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि गंगाजल बहुत कम मात्रा में मिला, जिसे जीवनी मंडी ले जाकर शोधित किया गया। 100 एमएलडी यमुना जल जीवनी मंडी पर शोधित करके पुराने शहर को सप्लाई दी गई। पालड़ा झाल से गंगाजल आगरा तक सोमवार देर शाम तक पहुंचेगा। ऐसे में मंगलवार की सुबह तक ही पूरे शहर में जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें