फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरों में घुसा डाबली तालाब का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। विकास खंड अकोला के गांव डाबली में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब में जलकुंभी फैली होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

डाबली निवासी दलवीर सिंह ने एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह और एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर तालाब की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले किसान गुलाब सिंह की भैंस तालाब में गिरकर जलकुंभी में फंस गई थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तालाब की सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित है। तालाब का पानी घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने तालाब की जलकुंभी हटवाकर सफाई कराने की मांग की है। गाैरतलब है बीते माह गांव चैकोरा में खारी नदी में किसानों की 18 दुधारू भैंस तथा गांव बाकंदा खास में तीन भैंस जलकुंभी में फंसकर मर चुकी है। मांग करने वालों में धर्मेंद्र शर्मा, राजू, ओमप्रकाश, रामसिंह, श्याम सिंह, मुन्नालाल शर्मा और मनोज शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें