फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बुलंदशहर के पालड़ा से आगरा को कम मिल रहा 'गंगाजल', आधे शहर में पानी का संकट

Sat, 15 Oct 2022 07:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा को गंगाजल की आपूर्ति बेहद कम हो रही है। आगरा और मथुरा को पालड़ा फॉल से 140 क्यूसेक गंगाजल मिलता है, लेकिन आगरा में केवल 55 क्यूसेक की ही सप्लाई हो रही है। 
विज्ञापन
कम हो रही गंगाजल की आपूर्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद ऊपरी गंगा कैनाल में भारी मात्रा में सिल्ट आने और मिट्टी के कारण सिंचाई विभाग ने पालड़ा फाल को गंगाजल की आपूर्ति रोक दी, जिस वजह से आगरा को दो दिन से कम पानी मिल रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को आधे शहर में पानी का संकट बना रहा। जलनिगम के अधिकारियों के मुताबिक पालड़ा से रविवार रात तक गंगाजल की आपूर्ति बढ़ने लगेगी, ऐसे में सोमवार दोपहर के बाद शहर में पानी की किल्लत दूर हो पाएगी। 

इन जगहों पर पानी का संकट रहा ज्यादा

जलनिगम ने गंगाजल की कमी के कारण सिकंदरा स्थित वाटरवर्क्स पर 144 एमएलडी यमुना जल का प्लांट चलाया, जबकि यहां से 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति ही होती थी। गंगाजल पूरा मिलने पर 72 एमएलडी यमुना जल भी शोधित किया जाता था। इस तरह 72 एमएलडी की कमी सिकंदरा प्लांट से हुई। इस कारण लोहामंडी, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अशोक नगर, बाड़ा चरन सिंह, शाहगंज, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, अजीत नगर, ईदगाह, एमईएस क्षेत्रों में पानी कम पहुंचा। जीवनी मंडी से पोषित क्षेत्रों में ताजगंज, ग्वालियर रोड, मधु नगर, डिफेंस स्टेट में पानी का संकट रहा।

सिल्ट आने से दिक्कत

जलनिगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्टर मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि ऊपरी गंगा नहर में सिल्ट आने से सिंचाई विभाग ने पालड़ा में गंगाजल की सप्लाई रोकी है। अब वह पानी छोड़ रहे हैं जो रविवार शाम या रात तक आ जाएगा। गंगाजल की कमी देखते हुए हमने सिकंदरा में यमुना जल का 144 एमएलडी क्षमता का एमबीबीआर प्लांट चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक सूचना देनी चाहिए थी

पार्षद राजेश प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में दो दिन से पानी नहीं आ रहा। गंगाजल अगर पालड़ा से नहीं मिल रहा तो जलनिगम को सार्वजनिक सूचना देनी चाहिए थी। हम लोग पानी भरकर रखते, पर बिना सूचना के 3-4 दिन तक लोगों को परेशानी तो होगी। 

पहले बता देते तो स्टोर कर लेते

बाड़ा चरन सिंह निवासी प्रवीन यादव ने कहा कि दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। सुबह 4 बजे उठे कि कुछ बाल्टी पानी भरकर रख लेंगे, पर तब भी प्रेशर नहीं था। पूछा तो बताया कि सिकंदरा से ही पानी बंद है। अगर दो दिन पहले बता देते तो स्टोर करके रख लेते। ऐसे रात में जागकर परेशान नहीं होते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें