फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दो दिन जलसंकट: आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी, टैंकर के लिए नोट करें नंबर; जानें कब से बंद होगी सप्लाई

Mon, 20 Jul 2026 08:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज जोन के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। मंगलवार को इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते आधे शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति का दावा किया गया है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार और बुधवार जब भी पानी की आपूर्ति हो तो दो दिन की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। फिर दो दिन तक आधे शहर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, ताजगंज, इंद्रापुरम, हन्ना गली, विभव नगर, नौलक्खा, सदर, बुंदू कटरा, मधु नगर, ग्वालियर रोड, डिफेंस एस्टेट, ईदगाह कॉलोनी समेत क्षेत्रों में 22 जुलाई की सुबह से 23 जुलाई की रात तक पानी नहीं आएगा। 24 जुलाई की सुबह ही जलापूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि ताजगंज जोन के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। मंगलवार को इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर पानी की पाइपलाइन को सीवर लाइन जोड़ने के लिए क्रॉस करना होगा। इस वजह से पानी की लाइन काटकर उसे सीवर लाइन के ऊपर से निकाला जाएगा। 22 ओर 23 जुलाई को दो दिन तक आधे शहर में पानी का संकट रह सकता है।

टैंकर के लिए यहां करें संपर्क
जलकल विभाग के अभियंता प्रेम चंद आर्य ने बताया कि इन दो दिनों में पानी की वैकल्पिक आपूर्ति के लिए टैंकर लगाए जाएंगे। लोग टैंकर से पानी प्राप्त करने के लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 तथा अवर अभियंता राजीव कुमार से 8192095734 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी दो दिनों की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें