फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश से हादसा: एटा में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबीं तीन महिलाएं; एक की मौत और दो घायल

Mon, 20 Jul 2026 06:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में बारिश से बड़ा हादसा हो गया। खपरैल के साथ ही गारे से बनी कच्ची दीवार गिरने से तीन महिलाएं मलबे में दब गईं। एक महिला की माैत हो गई। घटना से माैके पर चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से सोमवार को गांव नगला पुड़ियार में खपरैल के साथ ही गारे से बनी कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव नगला पुड़ियार निवासी रीना देवी ने बताया कि घर के सामने ही चाची फूलमाला (55) का मकान है। इसके पीछे के कमरों में उनके दो बेटे रहते हैं, जो ट्रक चालक हैं और फिलहाल दिल्ली रह रहे हैं। वह घर के बाहर लगी गारे की दीवार के ऊपर पड़ी खपरैल में रहती थीं। प्रतिदिन की तरह सोमवार को रीुना, चाची फूलमाला और कुसुमा देवी के साथ उसी खपरैल में बातचीत कर रही थी। चाची फूलमाला चारपाई पर लेटी थीं, पास में ही दो बच्चे खेल रहे थे। 

शाम करीब पांच बजे बारिश के बीच अचानक से गारे की दीवार व खपरैल गिरने लगी। यह देखकर बच्चे वहां से भाग गए, मगर तीनों महिलाएं दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और तेजी के साथ मलबा हटाकर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक फूलमाला की मौत हो चुकी थी। उनके शव के किनारे रखकर घायल रीना व कुसुमा देवी को उपचार के लिए ले गए। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने कारण जानने के लिए जांच-पड़लात शुरू कर दी है। दोनों घायलों को स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें