फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पानी की बोतल ले जाने पर लगाई गई रोक, इसलिए लिया ये फैसला

Tue, 06 Aug 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के मुख्य मकबर पर अब पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे। मुख्य मकबरे से पहले ही पानी की बोतल जब्त कर ली जाएगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में मुख्य मकबरे पर पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। चमेली फर्श से ऊपर पर्यटकों और गाइडों को पानी की बोतल नहीं ले जाने दी गई। हिंदू महासभा के दो बार गंगाजल चढ़ाने के विवाद के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सीआईएसएफ ने मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतलें पर्यटक नहीं ले जा सकेंगे। गुंबद पर ज्यादा समय नहीं लगता, नीचे चमेली फर्श पर आकर पानी ले सकते हैं। फिर भी पर्यटकों की सुविधा के लिए एएसआई कर्मचारियों की टीम रहेगी जो जरूरत पर पानी उपलब्ध कराएगी।

 
विज्ञापन

गाइडों ने किया विरोध
यूपी स्टेट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने एएसआई के इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के कारण ताजमहल पर हर दिन 20 से ज्यादा लोग बेहोश हो रहे हैं। चक्कर खाकर गिरने के कारण उन्हें डिस्पेंसरी भेजना पड़ रहा है। ऐसे में पानी की बोतल पर रोक का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें