आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने 10 वर्षों से भागे हुए 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 वर्ष पहले फर्जी पता बताकर जेल गया था और फर्जी दस्तावेज से जमानत पर रिहा होेने के बाद से गायब था। उसके पास से आगरा और कानपुर के पते के फर्जी आधार कार्ड और 2240 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 2016 में पुलिस ने लखनऊ के इंदिरानगर निवासी अशोक उर्फ उमाशंकर उर्फ राहुल को गैंगस्टर के मामले में जेल भेजा था। उसने अपना फर्जी पता पुलिस को बताया था। उसने फर्जी जमानतें लगाकर जेल से रिहाई करवा ली थी। जमानत देने वालों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था।