फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत भला चाहिए या देश की भलाई, खुद तय करें: गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र सुझाव संकलन कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि राजनीति सिर्फ व्यापार के लिए नहीं, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए भी है। आपको तय करना है कि देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करने वाली सरकार चाहिए या व्यक्तिगत हितों को साधने वाले।
विज्ञापन

संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर केे विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। राज्य मंत्री ने कहा कि बिरादरी के नाम पर व्यक्तिगत भला करने की सरकारें चलवानी हैं या प्रदेश को उत्तम प्रदेश और देश को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। कहा कि सरकार सभी वर्गों की भलाई का काम कर रही है। इसके पहले मंत्री का स्वागत महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश गोयल, रामप्रताप सिंह चौहान, पक्षालिका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, राकेश गर्ग, टीएन अग्रवाल, पूरन डाबर और पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने की।
होटल रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि देश का पर्यटन उद्योग जीडीपी में 9.2 प्रतिशत का सहभागी है। आगरा में पर्यटन के बढ़ावे के लिए शताब्दी एक्सप्रेस व ताज एक्सप्रेस को रिवर्स किया जाना चाहिए। ओटीएस स्कीम में पर्यटन उद्योग को भी शामिल किया जाए। आगरा फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि आगरा के फर्नीचर के लिए सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लोहा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिकेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा में लोहा कारोबार को उद्योग के रूप में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के दीपक अग्रवाल ने फिल्म सिटी की स्थापना को जरूरी बताया। यूपी वेडिंग इ़ंडस्ट्री के संजय गोयल ताज के नजदीक वेडिंग हब बनाए जाने की बात कही। शू फैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गागन दास रमानी ने जूते पर पांच फीसदी से टैक्स को बढ़ाकर 12 फीसदी करने के फैसले को वापस लेने की जरूरत बताई। अनिल महाजन, सराफा कमेटी के नितेश अग्रवाल, नेशनल चैंबर के भुवेश अग्रवाल, सीए आरके जैन, राजू मेहरा, अजय गर्ग, गौरव बंसल, स्वीटी कालरा, नरेश देवनानी, मनीष अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, सुनील गोयल ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें