फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बालक की माैत के बाद टूटी अधिकारियों की नींद, सोना नगर में नाले के दोनों ओर बनेगी दीवार; जाल भी पड़ेगा

Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गेंद निकालते समय बालक नाले में गिर गया था।  बालक की माैत हो गई थी। दोबारा इस तरह का हादसा न हो इसके लिए नाले के किनारे दीवार खड़ी की जाएगी। साथ ही जाल भी डाला जाएगा।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अर्जुन नगर स्थित सोना नगर में नाले के दोनों ओर दीवार बनाने के निर्देश नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिए हैं। बारिश में दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया था। इस कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार लिया गया है। दो दिन में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। नाले पर लोहे का जाल भी डलवाया जाएगा।
विज्ञापन


सोना नगर में बॉल निकालते समय पैर फिसलने से नाले में गिरकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ने निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करते हुए नाले के दोनों ओर दीवारें बनाने के आदेश दिए हैं। 

सहायक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए लगभग 9 लाख का एस्टीमेट तैयार कराया गया है। इसमें सोना नगर नाले पर कर्बला की तरफ शौचालय तक दोनों ओर रोड लेबल से ढाई से तीन फीट ऊंची दीवार व मरम्मत, अजीत नगर गेट से आने वाले नाले पर वार्ड 21 के पार्षद की दुकान के पास जाल डलवाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसी प्रकार से सोना नगर में नाले पर तीन से पांच मीटर का जाल डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य एक दो दिन में प्रारंभ करा दिया जाएगा। सोमवार को अवर अभियंता मुकेश कुमार जाकर मौका मुआयना भी किया।

कई नालों की दीवारें टूटी हैं जनाब
शहर में कई नालों की दीवार टूटी पड़ी हैं। राजनगर नाला हो या देवरी रोड का नाला, नाला काजीपाड़ा हो या फिर पचकुइयां का नाला। नगर निगम आज तक किसी नाले की दीवार नहीं बनवा सका है। इसी तरह गढ़ी भदौरिया में गोमती नगर नाले की दीवार बरसात में ढह गई थी, जो अब तक नहीं बनाई जा सकी है। बोदला के नाले पर भी दीवार नहीं है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। बड़ा हादसा होने पर नगर निगम इक्का दुक्का नाले की दीवारें बनवा देता है। इस संबंध में अपर नगरायुक्त एसपी सिंह यादव का कहना है कि जहां नालों में कमियां हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें