फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ आफत बनकर गिरे ओले, टूंडला में भारी नुकसान

Mon, 07 May 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आंधी में उड़े टीन शेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में रविवार को शाम आई तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। धूल भरी आंधी देख लोग दहशत में आए गए।आधी में टूंडला तहसील के पास एटा रोड पर पेड़ और खंबा टूटने से जाम लग गया। 
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दीवार गिरने से दो बकरियां मर गई और एक बच्ची घायल हो गई। टिनशेड, पेड़, झोपड़ी, छप्पर गिर गए। आंधी-तूफान के बाद तहसील प्रशासन मदद के लिए दौड़ा। आंधी के बाद बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।     
 
रविवार तकरीबन चार बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी चलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में दुकानों के शटर गिरने से बाजार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बाल बाल बचे लोग

अांध्ाी में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

फुटपाथ पर दुकानदार सामान बटोरते दौड़ते दिखाई दिए। नगर में होर्डिंग और टिनशेड उखड़ गए। ओले की बौछार के साथ बारिश हुई। एटा रोड पर पेड़ गिरने और एचटी लाइन के दो विद्युत पोल सड़क पर गिरने से जाम लग गया।

यूकेलिप्टस का पेड़ और उसके साथ दो बिजली पोल दो बसों के आगे पीछे गिरे थे। बीच में दो बाइक सवार भी थे। गनीमत रही कि कोई उनकी चपेट में नहीं आया। 

वहीं देहात क्षेत्र के नगला सिंघी के गांव घुरुकुआं आंधी से विष्णु् कुमार की पक्की दीवार गिर गई। दीवार गिरने और छप्पर के नीचे दबने से दो बकरियां मर गईं।
विज्ञापन

गांव रसूलाबाद में एक मकान से टिनशेड उड़ कर आंगन में जा गिरा। टिनशेड की चपेट में आने से पांच वर्षीय नातिन रूबी घायल हो गई। आंधी में खेतों में पड़ा लांक और भूसा उड़ने से किसान को काफी नुकसान हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें