फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली ठाकुर बांकेबिहारी के सम्मुख दीपदान नहीं कर पाएंगे भक्त, वजह ये

Wed, 18 Oct 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन में दिवाली वाले दिन वर्ष में एक बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चौक में चौमुखी सीढ़ी पर दीपदान की परंपरा का इस बार निर्वहन नहीं हो सकेगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में मायूसी भी है। अब तक श्रद्धालु यहां दीप जलाने के बाद ही अपने घरों को रोशन करते थे।
विज्ञापन

 
बताया गया है कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की प्रशासक मथुरा मुंसिफ न्यायालय ने इस बार दीपदान की अनुमति नहीं दी है। मंदिर सेवायत प्रह्लाद गोस्वामी ने बताया कि दिवाली वाले दिन भक्त चौंक में रखी चौमुखी सीढ़ी पर दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित करते रहे हैं। 

अधिकांश श्रद्धालु पहले अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के मंदिर में दीपदान करने के बाद ही अपने-अपने घरों को रोशन करते हैं, लेकिन मंदिर प्रशासक द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद दीपदान नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बड़ी हवेली द्वारा मंदिर के चौंक में दीपदान किया जाता है, जिसमें आम भक्त भी सहभागी होते हैं। इस बार मंदिर प्रशासक ने दीपदान की अनुमति नहीं दी है। 

बता दें कि मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ द्वारा पिछले दिनों दिए मंदिर परिसर में दीपक जलाने पर रोक लगा दी थी। वैसे कार्तिक मास में सायंकालीन वेला में मंदिर के जगमोहन में चांदी की आरती पर दीपक जोड़े जाते हैं। वहीं मंदिर के गेट नंबर दो के पास चबूतरे पर दीपदान कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें