फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीपीआई किसान मोर्चा 23 को देगा धरना

Wed, 13 Mar 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वीपीआई किसान मोर्चा 23 को देगा धरना
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। वीपीआई किसान मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील में बैठक की। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। 23 मार्च को तिकानिया पार्क में धरना देने का निर्णय लिया

मंगलवार को वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव ने कहा कि विकास में हर नागरिक को हिस्सेदारी देने के लिए संसद के दोनों सदनों में पेश भरत गांधी के वोटरशिप नाम के प्रस्ताव पर कानून बनाया जाए। देश के हर वोटर को देश की औसत आमदनी की आधी रकम दी जाए। सेना की अग्निवीर योजना को रद्द किया जाए। सरकार गरीबी रेखा की तरह अमीरी रेखा खींचे। धन सीलिंग एक्ट कानून बनाया जाए।
विज्ञापन


सादेश अली मसीह ने कहा कि देश के सभी सांसद और विधायक आजीवन पेंशन लेते हैं तो सभी सरकारी कर्मचारियों को भी आजीवन पेंशन दी जाए। आशा संगिनी को राज्य सरकार के कर्मचारी का दर्जा देकर उनका वेतन 18000 रुपए किया जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इन मांगों को लेकर 23 मार्च को तिकोनिया पार्क में एकत्र धरना दिया जाएगा। इसके बाद जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर रेखादेवी, मीनादेवी, सीतादेवी, आशादेवी, चंद्रकांत, अवनीश कुमार, मायाराम, श्रीदयाल, रामनरेश, अंकित, धीरेंद्र कुमार, अमित चक, शिव कुमार, अंजन लाल, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें