फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वयं सेवकों ने बाह रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

Wed, 11 Feb 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एनएसएस का ​शिविर: प्लेटफॉर्म और पटरी पर फोटो, रील, वीडियो के बारे में जागरुक करते रेल सुरक्षा अ
विज्ञापन
बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह के एनएसएस के चौथे दिन के शिविर की शुरुआत मंगलवार को योग और प्राणायाम से हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया बाह रेलवे स्टेशन पर स्वयं सेवकों ने साफ सफाई की। रेल यात्रियों को भी स्वच्छता की सीख दी। स्टेशन मास्टर भीकम सिंह ने रेल नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन




रेलवे सुरक्षा बल के पुष्पेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्टेशन के प्लेटफाॅर्म और रेल की पटरी पर न रील बनाएं और न सेल्फी लें। फोटो खींचने और वीडियो बनाने के दौरान जान जाने का जोखिम रहता है। बौद्धिक सत्र में राजनीति विभाग के प्रो. ओमकार यादव ने युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर स्वयं सेवकों के बीच विचार साझा किए। शाम की बेला में बस्ती में स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. महेंद्र कुमार, डॉ. सतीश यादव, डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, इंद्रपाल सिंह, डॉ. आशीष कुमार, कोमल सिंह, राहुल पचौरी, वंशिका, खुशी, सुरेंद्र, अपूर्वा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें