फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीपी में फाल्ट से खेत में उतरा हाईटेंशन करंट, किशोरी झुलसी

Wed, 11 Feb 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पाराैली सिकरवार में मंगलवार सुबह विद्युत डीपी में फाल्ट होने से खेंच के सहारे जमीन में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




पारौली सिकरवार निवासी किसान पीतम सिंह पुत्र डालचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विद्युत डीपी में अचानक फाल्ट हो गया। डीपी से जुड़े पोल पर लगी खेंच के सहारे करंट जमीन में उतर आया। उसी दौरान पास में बंधी भैंस करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजी विमलेश करंट की चपेट में आने से झुलस गई। घटना के बाद आस पास के लोगों अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। घायल किशोरी को परिजन अस्पताल ले जाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर फतेहाबाद पुलिस व विद्युत विभाग के एसडीओ गौरव राजपूत पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। एसडीओ फतेहाबाद गौरव राजपूत ने बताया कि विद्युत डीपी पर फाल्ट होने के कारण खेंच के सहारे करंट जमीन में उतर गया था। हादसे में एक भैंस की मौत हुई है और एक किशोरी झुलसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें