अंबेडकरनगर में इस तरह सूखे पड़े हैं महत्वपूर्ण योजना से जुड़े तालाब।
- फोटो : अमर उजाला
घर का कूड़ा फेंकने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। चार कंपनियों ने इसके लिए नगर निगम में आवेदन कर दिया है। अधिकारी जल्द ही इनमें से एक कंपनी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद तो सिर्फ सफाई कर्मचारी की सिटी सुनकर आपको अपने घर का कूड़ा बाहर रख देना होगा।
बता दें कि शहर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के कंधों पर ही शहर की सफाई व्यवस्था निर्भर है। अधिकांश कालोनियों में प्राइवेट सफाई कर्मचारी ही व्यवस्था संभाले हुए हैं। मगर, ये सफाई कर्मचारी कूड़ा उचित स्थान पर डालने की बजाय सड़क किनारे ही फेंक देते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए पिछले दिनों नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को विभिन्न कंपनियों से आवेदन मांगे थे।
30 से दो हजार रुपये देने होंगे
लोगों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए भुगतान भी करना होगा। नगर निगम बोर्ड ने भवन के क्षेत्रफल के हिसाब से 30 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक निर्धारित किए हैं। सामान्य घरों से 30 रुपये प्रति माह वसूला जाएगा। मैरिज होम, नर्सिंग होम, होटल आदि बड़े बिल्डिंगों से दो हजार रुपये तक चार्ज किया जाएगा। हालांकि कुछ श्रेणियों के घराें को कर से मुक्त भी रखा जाएगा।
डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। जल्द ही किसी एक कंपनी को इसका टेंडर दे दिया जाएगा।
- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त