फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे के आसपास ही होगा मेट्रो का डिपो

Fri, 22 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैफे स्ट्रीट की वजह से पीएसी ग्राउंड पर प्रस्तावित मेट्रो डिपो प्रभावित नहीं होगा। दोनों आसपास ही होंगे। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) दोनों ने इसके लिए तालमेल बैठा लिया है। कैफे को मूर्त रूप देने के लिए एडीए ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हालांकि सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस पर प्रस्तावित हेरिटेज सेंटर की वजह से मेट्रो स्टेशन का स्थान बदलना पड़ा है।
विज्ञापन

बता दें, शहर में मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए दो कारीडोर फाइनल हुए हैं। पहला कारीडोर सिकंदरा से होटल ट्राइडेंट (फतेहाबाद रोड) और दूसरा यमुना एक्सप्रेस से आगरा कैंट तक है। राइट्स ने अपने शुरुआती अध्ययन में पीएसी ग्राउंड पर मेट्रो डिपो प्रस्तावित किया था। बाद में मुख्यमंत्री ने इसी ग्राउंड पर कैफे स्ट्रीट की घोषणा कर दी। हालांकि दोनों ही प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले थे मगर, जगह के अभाव में एडीए ने पीएसी ग्राउंड से मेट्रो डिपो हटाने का सुझाव दिया। राइट्स ने डिपो के लिए दूसरी जगह तलाशनी भी शुरू कर दी थी। मगर, अब एडीए और राइट्स ने बैठकर इस पेच को सुलझा लिया है। तय हुआ है कि पीएसी ग्राउंड पर ही मुख्यमंत्री के दोनों ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार किया जाए। वहीं, हेरीटेज सेंटर की वजह से वैश्य बोर्डिंग हाउस पर मेट्रो स्टेशन को लेकर एडीए और राइट्स के बीच सहमति न बन पाने के कारण यहां पूर्व में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन को आगरा कॉलेज ग्राउंड सामने बनाने पर सहमति हुई।

कैफे स्ट्रीट और मेट्रो ट्रेन का डिपो, दोनों ही पीएसी ग्राउंड पर होंगे। यहां काफी जगह है। दोनों का संचालन आसानी से किया जा सकता है। जगह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके सिंह, नगर नियोजक, एडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें