फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: क्या चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने को तैयार हैं आप? ऑनलाइन टिकटों की बिक्री हुई शुरू

Tue, 15 Oct 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं, तो ये एक मौका है। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। ताज का रात्रि दर्शन शुरू हो चुका है, जो 19 अक्तूबर तक चलेगा।

 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरद पूर्णिमा पर चांदनी में नहाए संगमरमरी ताजमहल की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर के लोग बेकरार हैं। मंगलवार से ताजमहल का रात्रि दर्शन शुरू हो रहा है, जो 19 अक्तूबर तक चलेगा। ताज का जादू ऐसा है कि सप्ताहभर पहले ही ताजमहल रात्रि दर्शन के सभी टिकट बुक हो चुके हैं। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ताजमहल के रात्रि दर्शन के टिकट उपलब्ध ही नहीं हैं, सिर्फ 19 अक्तूबर को ही कुछ स्लॉट में टिकट मिल पा रहा है।
विज्ञापन


 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के रात्रि दर्शन की व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें अब टिकटों की बिक्री भी पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है। मंगलवार से रात 8 से 12 बजे तक 30-30 मिनट के आठ स्लॉट में पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय पर्यटकों को 510 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 750 रुपये का टिकट खरीदना होता है।

इस बार 15 से 17 अक्तूबर के बीच सभी स्लॉट में ताजमहल रात्रि दर्शन की टिकटें बुक हो चुकी हैं, वहीं 18 अक्तूबर को शुक्रवार के कारण रात्रि दर्शन नहीं होगा। 19 अक्तूबर को ताज रात्रि दर्शन के कुछ स्लॉट में टिकटें उपलब्ध हैं, लेकिन टिकटों की मारामारी को देखते हुए यह भी जल्द फुल होने के आसार हैं।

टिकट की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद सात दिन पहले ही इन्हें बुक कराया जा सकता है, जबकि पूर्व में ऑफ लाइन व्यवस्था में एक दिन पहले ही टिकट बुक होते थे। इससे पर्यटकों को एक दिन पहले ही आगरा आकर एएसआई के माल रोड स्थित काउंटर से टिकट खरीदने होते थे।
विज्ञापन

इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर की है, लेकिन एएसआई के रिकॉर्ड के मुताबिक 17 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद मिलाकर कुल पांच दिनों के लिए रात में 8 से 12 बजे तक 8 स्लॉट में ताजमहल का दीदार किया जा सकता है।

ऑनलाइन यहां से करें टिकट बुक
https://asi.paygov.org.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें