फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू और वायरल बुखार से बालिका सहित तीन की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Tue, 02 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में डेंगू और वायरल बुखार से गांवों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार और दवाइयां बांट रहा है। लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर क्षेत्र में फैला डेंगू-बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू व बुखार के चलते अलग-अलग तीन गांवों में 10 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, जिले में 16 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जया (10) पुत्री रोहित निवासी सुरीर कलां को चार दिन पूर्व बुखार आया था। चिकित्सक से दवा दिलवाने पर फायदा न होने पर परिजनों ने मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। गांव कोठी डाक बंगला सुल्तानपुर निवासी बिसारत खान (70) को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने चिकित्सकों से दवा दिलवाई। बुखार न उतरने पर जांच कराई तो डेंगू की रिपोर्ट आने पर परिजन रविवार की रात मथुरा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इधर, राकेश (38) निवासी टैंटीगांव को बुखार आया था। राकेश की सोमवार की सुबह मौत हो गई। उधर, गुस्साई महिला ने चिकित्सक पर चप्पल उठी ली, सीएमएस ने इसके लिए जांच बैठाई दी है।  
 
विज्ञापन

धरने पर बैठे भाकियू नेता 
डेंगू व बुखार से आए दिन मौतों का सिलसिला न थमने व स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर अव्यवस्थाओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ता व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र सुरीर पर धरने पर बैठे। भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि क्षेत्र में इस समय गांव-गांव डेंगू व बुखार की बीमारी फैली हुई है। गांव भिदौनी में फैली बीमारी से दर्जन भर मौत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नवनीत चहल ने अस्थायी अस्पताल व चिकित्सकों की तैनाती की थी लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं के धरने की सूचना पर एसडीएम मांट आदित्य प्रजापति, सीओ मांट एनपी सिंह, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, तहसीलदार मांट मनीष कुमार, डीपीआरओ किरन चौधरी पहुंचे। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक बढ़ाए जाएंगे। साथ ही 24 घंटे की तैनाती की जाएगी। भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने तहसीलदार मांट मनीष कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 

महिला ने चिकित्सक पर उठा ली चप्पल, सीएमएस ने बैठाई जांच 
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने चिकित्सक के लिए चप्पल उठा ली। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश फैल गया। सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल की ओपीडी में कमरा नंबर 6 पर एक महिला किसी प्राइवेट डॉक्टर से पैथोलॉजी संबंधित जांच लिखवा कर पहुंची और स्वास्थ्यकर्मी अमर सिंह से जिला अस्पताल के पर्चे पर इन जांचों को लिखने के लिए कहा। डॉक्टर द्वारा बीमारी पूछे जाने पर महिला आक्रोशित हो गई और उसने चप्पल उठा ली। मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के हंगामे के बीच जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला से लिखित तहरीर लेकर मामले को शांत कराया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि महिला से प्रार्थनापत्र लेकर विभाग भी जांच करा रहा है।

मेहनत का शिखर: नीट में निखरा आगरा का 'निखर', देश भर में पाई पांचवीं रैंक, दिल्ली एम्स में प्रवेश लेना मकसद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें