आगरा के एक होटल में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान ससुराल पक्ष पर मायका पक्ष पर हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर जगदीशपुरा थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित होटल में पति-पत्नी के बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायका पक्ष पर हमला बोल दिया। जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2024 में बिचपुरी निवासी अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल में बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। जान से मारने का प्रयास भी किया। 31 मई को पंचायत बुलाई थी, मगर आरोपियों ने षड्यंत्र किया।
होटल में पहले से हथियार मंगवा लिए। होटल में आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बेटे शिवम का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने अभिषेक, वेदांत, रामफूल, पुष्पा देवी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।