फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मृत एनएसजी कमांडो के परिजन को मिलेगी 1.42 करोड़ की क्षतिपूर्ति, ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला

Wed, 03 Jun 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सड़क हादसे में मारे गए एनएसजी कमांडो लाखन सिंह के परिजनों को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 1.42 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह राशि श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को मृतक के परिवार को क्षतिपूर्ति के रूप में देनी होगी।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में मृत नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो लाखन सिंह के परिजन को 1.42 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। यह राशि श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अदा करनी होगी।
विज्ञापन


थाना शाहगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगीची निवासी महावीर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र लाखन सिंह सेना में एनएसजी कमांडो था। वह अवकाश पर घर आया। 27 दिसंबर 2024 को अपनी बाइक से शाहगंज बाजार से सामान लेने गया था। शाम 6:30 बजे लौटते समय पथौली के पास तेज रफ्तार में आ रहे टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रोली मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुत्र की वहीं मौत हो गई। गांव के व्यक्ति ओमकार ने परिजन को फोन कर घटना के बारे में बताया। 27 वर्ष की अल्पायु में पति का साया छिन जाने पर कमांडो की पत्नी ने अपने, बच्चों के साथ सास-ससुर के जीवन यापन के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें