फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: आगरा में 100 फीसदी टीकाकरण पर गांवों को मिलेगी 30 लाख रुपये की सौगातें

Sun, 20 Jun 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सौ फीसदी टीकाकरण पर गांव में 20 लाख रुपये के सांसद निधि, 10 लाख ग्राम्य विकास निधि से अतिरिक्त विकास कार्य होंगे। साथ ही मनरेगा, राशन कार्ड, पानी की समस्या, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्राथमिकता मिलेगी ।
विज्ञापन
आगरा: टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले ग्रामीणों को 30 लाख रुपये के विकास कार्य की सौगात मिलेगी। यह पैसा सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं के समाधान पर खर्च होगा। राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड बनवाने और सफाई कार्य में भी प्राथमिकता मिलेगी। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ए. मनिकन्डन ने बताया कि जिन गांवों में सौ प्रतिशत टीकाकरण होगा, उनको सरकार से कई योजनाओं का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उस गांव में सांसद निधि से 20 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। इस धनराशि से सड़क, नाली खड़ंजा, पानी की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम्य विकास निधि से भी 10 लाख रुपये गांव की दशा सुधारने में खर्च होंगे। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।
 
शिविर लगाकर बनेंगे राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड
सौ फीसदी टीकाकरण वाले गांवों में राशन कार्ड, मनरेगा और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीणों के संबंधित कार्ड बनाने के साथ ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में भी गांव को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये किया जाएगा
- कच्ची सड़कों को पक्का किया जाएगा 
- टूटे खड़ंजे और सड़कों की मरम्मत होगी
- नाली बनाई जाएंगी, जल निकासी का प्रबंध होगा
- हैंडपंप, पानी की टंकी लगाकर पेयजल की व्यवस्था
- पात्र मजदूरों का सत्यापन कर मनरेगा कार्ड से रोजगार मिलेगा 
- पात्र परिवारों को राशन कार्ड मिलेगा

कोरोना से बचाव, गांव का भी विकास: डीएम
डीएम प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से जीवन की रक्षा तो होगी ही गांव में भी विकास कार्य तेजी से होंगे। विकास कार्य पर 30 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। ऐसे में लोग टीका लगवाएं, प्रधान भी जागरूक करें। 

अफवाहों पर न दें ध्यान, टीका है सुरक्षित: सीएमओ 
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है। अफवाहों पर ध्यान न दें। अभी तक जिले में छह लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। टीका लगवाने से खुद के साथ परिवार और दूसरों का भी कोरोना से बचाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें