फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में अलर्ट: गंगा में आ सकता है उफान, हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी

Sun, 20 Jun 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए कासगंज जिले में अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
कासगंज: कछला घाट पर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नदी में अभी और उफान आने की संभावना है। हरिद्वार से 3.87 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बांधों का डिस्चार्ज बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने गंगा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन


गंगा नदी में शुक्रवार को कछला पुल पर जलस्तर 161.60 मीटर के निशान पर था। 24 घंटे में यह जलस्तर बढ़कर 161.90 मीटर के निशान पर आ गया। नरौरा बैराज से शुक्रवार को करीब 7 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था, जो बढ़कर शुक्रवार को 13850 क्यूसेक पर पहुंच गया। अभी जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। 

हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी
हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी बिजनौर तक आ चुका है। अब बिजनौर से नरौरा की ओर करीब 2 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है। हालांकि गंगा का फाटा सूखा होने के कारण अभी यह पानी गंगा के फाटे को ही भर पाएगा क्योंकि हरिद्वार से बिजनौर तक गंगा का फाटा सकरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर से नरौरा तक गंगा का फाटा कुछ और बढ़ जाता है, लेकिन नरौरा से कछला तक गंगा का फाटा काफी चौड़ा है, जिसके कारण यह गंगा के पानी लबालब कर देगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि गंगा में उफान तो आएगा, लेकिन इससे पानी की दस्तक गांव तक नहीं हो पाएगी। 

यह बढ़ा हुआ डिस्चार्ज पास हो जाएगा, लेकिन इस जिले में पटियाली के कादरगंज में गंगा की धारा कछला के मुकाबले नीची है। जिससे इस इलाके में पानी के तटवर्ती गांव तक दस्तक देने या कच्चे बांधों को क्षति पहुंचने की आशंका बनी हुई है। सिंचाई विभाग ने गंगा के बढ़ते पानी को देखकर अलर्ट कर दिया है।

शनिवार को छोड़ा गया पानी 
- हरिद्वार- 387544 क्यूसेक।
- बिजनौर- 199778 क्यूसेक।
- नरौरा- 13850 क्यूसेक।
- कछला पुल- 161.90 के निशान पर।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश के कारण बांध पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण गंगा नदी में हरिद्वार से 3.87 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है। अधिक डिस्चार्ज होने के कारण सतर्कता बरती जा रही है। अलर्ट किया गया है, लेकिन यह पानी गंगा के फाटे में ही आ जाएगा। आगामी समय में जलस्तर में और वृद्धि होगी। लोग सतर्क रहें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें