फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी की वजह तलाश रही कुसमरा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी किशोरी ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर पुलिस अब जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार को शव ईशापुर के पास पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी खुदकुशी की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी ओमवीर यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रियांशी बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे पशु बांधने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर में वापस नहीं आई। परिजन के अनुसार उसकी काफी तलाश भी की गई। वहीं, बृहस्पतिवार को ही किशोरी का शव नुनारी-नगला भूपति मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत फंदा कसने की वजह से हुई है। लेकिन किशोरी ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर अभी तक परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी ओर से अभी तक किसी भी वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें