पोस्टमार्टम के लिए भेजा नर कंकाल
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि ये बक्सा झाड़ी के पास पड़ा हुआ था। यहां पर ये कैसे आया इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह बक्सा मिला, वहां बहुत ही कम लोग आते-जाते हैं। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है।