ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने पर एसओजी ने हथियार निकाल कर दहशत भी फैलाई। इससे ग्रामीण भी भड़क गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी, वहीं एसओजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इस बीच जिस वांछित युवक को पकड़ा था, वो एसओजी से छूटकर भाग गया।
कुछ देर बाद गांव में 112 तथा थाना मगोर्रा पुलिस पहुंच गई। बाद में एसओजी युवक के भाई को पकड़ लाई, जिसे मगोर्रा पुलिस ने शांतिभंग करने में निरुद्ध किया है। निरीक्षक कमलेश ने थाना मगोर्रा में 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि वांछित युवक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: नौ साल बाद पकड़ी गई फरार युवती, जानिये आखिर क्या था ऐसा जो घोषित हुआ 25 हजार का इनाम