कुसमरा। विकास खंड बेवर के गांव नगथरी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर ग्रामीणों ने लेखपाल पर वसूली का आरोप लगाया है। सम्मान निधि न मिलने पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि कई बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया। लेखपाल ने प्रति आवेदन सौ से दो सौ रुपये वसूल किए। इसके बाद भी आज तक उन्हें धनराशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि वे मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश सिंह, हाकिम सिंह, राजेंद्र सिंह, शंकर सिंह पाल, रामविलास सविता, श्रीराम, विजेंद्र सिंह पाल, बालादीन यादव, अतर सिंह, रामौतार सिंह, रामवीर, कलावती, कालीचरण आदि शामिल थे।