फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी, अब तक मिलीं तीन लाशें; ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 03 Oct 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उंटगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 युवक डूब गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया। तीन की लाशें मिल चुकी हैं। वहीं अभी अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
उटंगन नदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उटंगन नदी में 13 युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को गांव में मातम का माहौल और गहरा गया। सुबह होते-होते ग्रामीणों का सब्र टूट गया और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर कर विरोध जताया।
विज्ञापन


 सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कागारौल चौराहा और ऊंटगीर चौराहा पहुंच गए और जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाया और आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

इधर सुबह 9 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पीएसी के साथ मिलकर चार स्टीमर नदी में उतारे गए और गहराई में तलाशी अभियान शुरू किया गया। गोताखोर लगातार युवकों के शवों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन मौके पर डटा हुआ है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें