फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फांसी लगाकर जान दे रहा हूं...पत्नी को आखिरी कॉल, वो समझी मजाक; फिर मिली ऐसी खबर; मच गया कोहराम

Fri, 03 Oct 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी को मायके में छोड़कर आने के बाद पती ने पती ने उसे फोन किया। बताया कि वो फांसी लगाकर अपनी जान दे रहा है। पत्नी समझी कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन शाम को मौत की खबर मिली, तो पत्नी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के बजरिया रूपपुरा गांव में बुधवार रात 10 बजे संतोष (28) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुबह ही वह अपनी पत्नी वंदना को मायके ग्वालियर छोड़ कर आया था। घर आकर उसने पत्नी को फोन कॉल पर बताया था कि फांसी लगा रहा हूं।
विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को बताया कि पहले भी संतोष ने कई बार जान देने की बात कही थी। इसलिए उसने गंभीरता से नहीं लिया था। रात 10 बजे परिजनों ने संतोष को घर में पंखे से लटका देखा। गले में रस्सी का फंदा कसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत की खबर पर मायके से घर आई वंदना रो रोकर बेहाल है।

उसने बताया कि 4 बच्चे विद्या (13), सौम्या (11), सुरभि (8), दिव्यांशु (5) किसके भरोसे पलेंगे। संतोष के बड़े भाई अजीत ने 2 साल पहले जहर खाकर जान दी थी। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। एसओ जैतपुर प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पिता बोले उनकी आंखों के सामने ही उजड़ गई दुनिया
बजरिया रूपपुरा के भंवर सिंह संतोष द्वारा आत्महत्या किए जाने पर सुधबुध खो बैठे हैं। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले बेटे अजीत ने जहर खाकर जान दी थी। अब संतोष ने फंदे पर लटक कर जान दे दी है। उनके दो ही बेटे थे। वह बोले आंखों के सामने ही उनकी दुनिया उजड़ गई है। नहीं सूझ रहा कि बहू और बच्चों को कैसे संभालेंगे? उनका जीवन कैसे कटेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें