फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या का मामला: आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 09 Nov 2021 07:44 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में मांगरौल गूजर निवासी युवक ने फेसबुक लाइव कर एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उसने अपने चाचा के परिवार और चौकी प्रभारी रुनकता को जिम्मेदार बताया था। तत्कालीन चौकी प्रभारी, युवक के चाचा-चाची पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा: युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गांव मांगरौल गूजर के कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में नामजद दरोगा केशव शांडिल्य सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पिता देवेंद्र परमार ने मंगलवार से गांव में भूख हड़ताल की। उनके साथ ग्रामीणों ने धरना दिया। इसकी जानकारी पर सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की। डायरी में बयान दर्ज किए। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, वह भूख हड़ताल से नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन

कृष्ण मुरारी के पिता देवेंद्र परमार ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। बेटे की मौत के लिए रिश्तेदार लाखन, लज्जा और मोनू को जिम्मेदार बताया। मुकदमे में चौकी रुनकता के तत्कालीन प्रभारी केशव शांडिल्य को नामजद किया था। उन पर गलत कार्रवाई और रिश्वत लेने का आरोप है। मृतक कृष्ण मुरारी ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव करके चारों आरोपियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 
एक सप्ताह बाद भी केस में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में भी आक्रोश है। वो दरोगा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोमवार को गांव में पंचायत भी की गई थी। इसके बाद धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। मंगलवार को पिता देवेंद्र परमार, जिला पंचायत सदस्य शिवपाल सिकरवार, प्रधान शैलेंद्र सिकरवार भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना दिया। प्रधान का कहना है कि दरोगा की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पूर्व में वो डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने गए थे। तब डीएम के न होने पर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया था। तब उनसे मजिस्ट्रेट ने सात दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी हो। 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। कहा कि दरोगा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी। 
विज्ञापन

एएसपी ने लिए बयान 
आगरा। परिजनों ने बताया कि धरना और भूख हड़ताल की जानकारी पर सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। डायरी में बयान नोट किए। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर गए। सीओ ने बताया कि आरोपी परिवार को थाने पर बुलाया गया है। उनसे  पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।है।
विज्ञापन


फेसबुक लाइव कर आत्महत्या का मामला: दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पंचायत, आज अनशन करेंगे मृतक के परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें