फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विशालकाय अजगर से बीच सड़क पर ग्रामीण खेलते रहे ऐसा खेल...वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Mon, 02 Sep 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फ़तेहाबाद क्षेत्र में गांव चर्रपुरा में बीच सड़क पर अजगर को देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे पकड़ने के नाम पर ग्रामीणों ने उसे खूब छकाया। दो घंटे के बाद उसे बोरे में बंद किया गया। 
 
 
विज्ञापन
अजगर के संग बीच सड़क पर खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना  फ़तेहाबाद क्षेत्र में गांव चर्रपुरा में फिरोजाबाद मार्ग पर करीब छह फीट लंबे अजगर को देख राहगीरों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इस विशालकाय अजगर को पकड़ने के लिए उसके साथ खेल खेलना शुरू कर दिया। किसी ने रस्सी से बांधने के प्रयास किया, तो कोई डंडे से दबाता नजर आया। हालांकि दो घंटे तक की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने इसे एक बोरे में बंद कर लिया और फिर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन





 
Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8 बजे का मामला है। थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र के गांव चर्रपुरा में पप्पू का फिरोजाबाद फ़तेहाबाद मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। उसके मकान के सामने करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। 


 
विज्ञापन

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने के लिए उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। कोई उसे हाथ से पकड़कर खींचते हुए नजर आया, तो किसी ने डंडे से दबोचा। करीब दो घंटे के बाद इस अजगर को बोरे में बंद कर लिया गया। जानकारी पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें