फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या का मामला: दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पंचायत, आज अनशन करेंगे मृतक के परिजन

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में मांगरौल गूजर निवासी युवक ने फेसबुक लाइव कर एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उसने अपने चाचा के परिवार और चौकी प्रभारी रुनकता को जिम्मेदार बताया था।  
विज्ञापन
आगरा: युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में युवक की आत्महत्या के मामले में एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरोगा केशव शांडिल्य को निलंबित तक नहीं किया गया। सोमवार को गांव में तीन गांव के प्रधान और ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार से धरना देने का निर्णय लिया। इस दौरान परिजन अनशन पर बैठेंगे। वहीं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी ने एक नवंबर को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। उनका खुदकुशी से पहले का एक वीडियो सामने आया था। यह फेसबुक पर लाइव किया था। इसमें उन्होंने अपने चाचा लाखन, चाची लज्जा, चचेरे भाई और तत्कालीन चौकी प्रभारी रुनकता केशव शांडिल्य को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में मृतक के पिता देवेंद्र परमार ने थाना सिकंदरा में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। एक सप्ताह बाद भी मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सोमवार को गांव मांगरौल में अकबरा और रुनकता के प्रधान और ग्रामीणों की पंचायत हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि कृष्ण मुरारी ने कुछ नहीं किया था। इसके बावजूद दरोगा ने सही जांच नहीं की। निर्दोष को पुलिस ने आरोपी बना दिया। इससे उसका सेना में जाने का सपना टूट गया। 

विज्ञापन

'दरोगा को निलंबित कर किया जाए गिरफ्तार'
ग्रामीणों ने कहा कि दरोगा को निलंबित किया जाए। गिरफ्तारी की जानी चाहिए। पुलिस विवेचना में लापरवाही कर रही है। कृष्ण मुरारी ने जिस चौकी पर आरोप लगाया, जांच भी उसी चौकी के प्रभारी को दे दी गई। ग्रामीणों ने मंगलवार से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। पिता देवेंद्र परमार ने कहा कि दरोगा को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह पूरी तरह से जिम्मेदार है। वह परिवार के लोगों के साथ अनशन पर बैठेंगे। 

प्रधान ने कहा, पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
मांगरौल के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने कहा कृष्ण मुरारी को केस में गलत फंसाया गया। इस कारण ही उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मगर, दरोगा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। यह कह दिया गया कि रेलवे लाइन पर घटना हुई है। 

राजकीय रेलवे पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की सुनवाई न होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अब फिर से दरोगा को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बयान तक नहीं लिए गए हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन तक करेंगे।
विज्ञापन

परिजनों की ये हैं मांगें
- कृष्ण मुरारी ने चौकी रुनकता पर ठीक से कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। इसके बावजूद विवेचक चौकी प्रभारी को ही बना दिया गया। विवेचना कोई और बनाया जाए। मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए।
- थाना सिकंदरा पुलिस से पूछा जाए कि पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया, जबकि समय पर सूचना दे दी गई थी। परिवार के लोगों के पास पुलिस सूचना की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इस पर कार्रवाई हो।
- दरोगा फेसबुक पर अपनी फोटो डाल रहा है। ऐसे में उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।
- पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। शासन की तरफ से परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
- बेटे ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। उसने वीडियो में अपना दर्द बयां कर दिया है। इसके बावजूद पुलिस को कार्रवाई के लिए अब किसके बयान चाहिए। वीडियो में दिया बयान अपने आप में साक्ष्य है।

दरोगा का किया जा चुका है लाइन हाजिर
एसपी सिटी विकास कुमार ने कहा कि आरोपी दरोगा केशव शांडिल्य को लाइन हाजिर किया जा चुका है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। जांच रिपोर्ट आना बाकी है। केस में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी चाचा, चाची, चचेरा भाई घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें