रेलवे अधिकारियो की हठधर्मिता के सामने नतमस्तक ग्रामीण, धरना जारी
अछनेरा। कस्बे के गांव नागर में निर्माणाधीन कीठम–भांडई बाईपास रेल लाइन के कारण चकरोड संख्या-24 को बंद करने पर ग्रामीणों का धरना 68वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण 11 नवंबर से प्रस्तावित रेलवे पुल संख्या 32-ए के पास बेमियादी धरना दे रहे हैं। किसानों ने मार्ग पर पुल निर्माण की मांग की है।
किसानों का कहना है कि चकरोड खेतों तक पहुंचने का एकमात्र आसान मार्ग था। खेतों पर आवागमन के लिए अब चार से पांच गुना अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि इस कारण किसानों में आक्रोश है। शीघ्र समाधान न होने पर किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। सुखपाल नरवार, गंगाराम माहौर, राम खिलाड़ी कुशवाह, सोनू चौधरी, अरविंद चौधरी, बॉबी मास्टर, वीरेंद्र सिंह, रामवीर सहित अनेक किसान धरनास्थल पर मौजूद रहे।